कौशाम्बी, अगस्त 20 -- गिरधरपुर गांव में बुधवार को भारतीय लोक कला महासंघ की बैठक हुई। इसमें सिराथू ब्लॉक के 100 से अधिक कलाकारों के साथ कई ब्लॉकों के प्रभारी भी शामिल हुए। कलाकारों ने गीत-संगीत और संवाद के माध्यम से लोक कलाओं के संरक्षण को लेकर अपने विचार रखे। कलाकारों ने कहा कि गांव-गांव में पीढ़ियों से चली आ रही लोक कला और परंपराएं धीरे-धीरे विलुप्त हो रही हैं। स्वतंत्रता दिवस जैसे अवसरों पर पहले गांवों में लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े उत्साह से आयोजित होते थे, लेकिन अब इन परंपराओं का चलन कम होता जा रहा है। कलाकारों ने भारत सरकार से लोक कलाओं और पारंपरिक कलाकारों के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास करने की मांग की। इस मौके पर तमाम कलाकार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...