पटना, अप्रैल 15 -- फोकार्टोपीड़िया फाउंडेशन की ओर से लोक, परंपरा तथा जनजातीय कलाओं को समर्पित राष्ट्रीय प्रदर्शनी के दूसरे संस्करण 'लोक परंपराओं का उत्सव' का आयोजन गुरुवार को होगा। प्रदर्शनी का आयोजन 19 अप्रैल तक बिहार ललित कला अकादमी में होगा। उद्घाटन कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कला और आधुनिक सौंदर्यशास्त्र के दूरी को कम करना है। यह मंच शिल्पकारों तथा कलाकारों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ क्राफ्ट टूरिज्म को बढ़ावा देगा जो बिहार को रचनात्मक आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...