लोक अदालत 18 जुलाई को लगेगी
फरीदाबाद, जुलाई 4 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद में 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत लगेगी। इसमें चेक बाउंस से संबंधित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिन व्यक्तियों के चेक बाउंस से संबंधित मामले न्यायालयों में लंबित हैं और वे अपने मुकदमे का समाधान आपसी सहमति से करवाना चाहते हैं, वे अपने संबंधित न्यायालय में दिनांक 17 जुलाई तक किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपने मामले को विशेष लोक अदालत हेतु विचारार्थ प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि चेक बाउंस मामलों से संबंधित जो अपील लंबित हैं, उन्हें भी इस विशेष लोक अदालत में शामिल किया जाएगा, ताकि पक्षकार आपसी समझौते के माध्यम से अपने विवाद का शीघ्र, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त कर सकें। अधिक जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.