वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इसकी सफलता के लिए बुधवार को जिला जज और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि ये वाहन आमजन को लोक अदालत के प्रति जागरूक करेंगे। जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें। इस अवसर पर भूमि अर्जन एवं दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी सत्यानन्द उपाध्याय, अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत आलोक कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव प्रवीण कुमार, अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानन्द गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबंधक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अविनाश अग्रवाल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.