लोक अदालत व रक्तदान शिविर 25 को, तैयारी शुरू
रांची, मई 16 -- बुंडू, संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) के आदेश और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के दिशा-निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की ओर से शनिवार को बैठक कर संवाद कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी। इसकी जानकारी प्रदेश प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने दी। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 25 मई को बुंडू प्रखंड कार्यालय परिसर में लोक अदालत एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। बैठक में रांची जिला प्रभारी विकेश्वर महतो, बुंडू प्रखंड प्रभारी चौधरी महतो, उपाध्यक्ष रोहित सिंह मुंडा, जगरन्नाथ मुंडा, सचिव रामसिंह महतो, मीडिया प्रभारी लक्ष्मीनारायण गोंझु, महासचिव बागराय मुंडा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.