बक्सर, मई 6 -- बक्सर। जिला व्यवहार न्यायालय में आगामी 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। अधिवक्ता सुन्दरम कुमार ने अधिक से अधिक लोगों को इसमें भाग लेने की अपील की। कहा कि लोक अदालत न्याय प्राप्त करने का एक सशक्त और प्रभावी माध्यम है, जहां कम समय और कम खर्च में मामलों का निपटारा संभव है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत की खास बात यह है कि इसमें किसी पक्ष की हार-जीत नहीं होती, बल्कि दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाकर विवाद का समाधान किया जाता है। बताया कि बैंक ऋण, बिजली बिल, चेक बाउंस, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना जैसे मामलों का निपटारा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.