बागेश्वर, मार्च 14 -- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में शनिवार को जिला न्यायालय तथा बाह्य न्यायालयों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ऐश्वर्या बोरा की बेंच संख्या-एक में एमएसीटी, पारिवारिक एवं वैवाहिक वाद, 138 एनआई एक्ट, फौजदारी के शमनीय वाद और मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित कुल 75 प्रकरणों का निस्तारण किया। इन मामलों में कुल 38,25,796 रुपये की धनराशि पर समझौता हुआ। इसके अतिरिक्त बैंक से संबंधित 25 प्री-लिटिगेशन मामलों का भी निस्तारण किया, जिनमें 29,67,446 रुपये की धनराशि पर समझौता हुआ। वहीं सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/न्यायिक मजिस्ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.