सराईकेला, सितम्बर 13 -- सरायकेला । शनिवार को सरायकेला-खरसावां जिले में वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामाशंकर सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं सहयोग में संपन्न हुआ। इसका आयोजन सिविल कोर्ट परिसर सरायकेला एवं अनुमंडलीय न्यायालय चांडिल में किया गया। लोक अदालत के सफल एवं प्रभावी संचालन के लिए पूरे जिले में कुल 8 पीठों का गठन किया गया था। इनमें से सिविल कोर्ट, सरायकेला में 6 पीठ तथा अनुमंडलीय न्यायालय, चांडिल में 2 पीठ शामिल थीं। प्राप्त अंतरिम आंकड़ों के अनुसार, इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत ने पिछले वर्ष की उपलब्धियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 8016 मामलों का निष्पादन लोक अदालत में कुल 1,324 लंबित मामलों...