भदोही, मार्च 15 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में आयोजित लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज अखिलेश दुबे दीप प्रज्जवलित कर किए। लोक अदालत में कुल 68,853 मामले आए जिसमें 56696 मामलों का निस्तारण हुआ। आपराधिक मामलों में कुल 8,00,9977 रुपया अर्थदंड की वसूली की गई। सक्सेसन के मामले में कुल 778227 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।बैंक के प्री लिटिगेशन मामलों में कुल 52,55,3305 रूपये वसूले गए। एनआई एक्ट के मामलों में कुल 150000 रूपये की समझौता धनराशि तय की गई। बिजली बिल बकाया संबंधित मामलों में 211.11 लाख की समझौता धनराशि तय की गई। इस दौरान जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत मामलों के निस्तारण का सस्ता एवं समुचित साधन है। तमाम म...