भागलपुर, मई 10 -- नवगछिया। निज संवाददाता। नवगछिया व्यवहार न्यायालय में  शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों के 541 मामलों का निपटारा किया गया। लोक अदालत  में 1,16,38,226 रुपए का सेटलमेंट और 1,06,12847 रुपए की रिकवरी हुई। लोक अदालत में बेंच एक पर बैंक के 135 और बिजली बिल के 20 मामले सुलझाए गए। बेंच 2 पर बैंक के 103 जबकि बिजली बिल के 22 मामले, बेंच 3 पर बैंक के 83 और सात कंपाउंडबल केस, बेंच 4 पर बैंक के 4 और 21 कम्पोंडेबल केस, बेंच पांच पर बैंक के छह, ट्रैफिक चलान के 90 और वेट मेजरमेंट के 15 मामले, बेंच छह में बीएसएनएल के एक मामले, बिजली बिल के 10 मामले निपटाए गए। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 10486 वादों का निष्पादन, 68198238 रुपये की राशि पर समझौता बैंच सात में बैंक के छ और बिजली के दस मामले निपटाए गए। यह भी पढ़...