संभल, मार्च 15 -- शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व न्यायालयों में बड़ी संख्या में लंबित वादों का निस्तारण किया गया। विभिन्न न्यायालयों में कुल 3987 मामलों का निस्तारण कर पक्षकारों को त्वरित राहत प्रदान की गई। जिला न्यायालय में चन्दौसी के राजस्व के 12 तथा फौजदारी के 205 मामलों समेत कुल 2032 वादों का निस्तारण किया गया। संभल के राजस्व के 175 मामलों तथा अन्य श्रेणी के 1320 प्रमाण पत्र संबंधी प्रकरणों समेत 1495 वादों का निपटारा हुआ। तहसीलदार न्यायिक संभल से जुड़े 65 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा नायब तहसीलदार सिरसी, भुड़ और असमोली न्यायालयों से भी जुड़े मामलों का निपटारा किया गया। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित और सुलभ न्याय मिलने से लोगों ने राहत महसूस की। अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत आपसी सहमति से विवादों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.