बागपत, मार्च 14 -- कचहरी परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोज कुमार ने किया। लोक अदालत में 320152 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें 7095 मामलों का निस्तारण कर 8.97 करोड़ रुपये अर्थदंड वसूला गया।राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ होते ही मामलों का निस्तारण कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय में तीन मामलों का निस्तारण किया गया। इनके अलावा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय में 32 मामलों का निस्तारण कर 44 लाख रुपये भरण पोषण दिलवाया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के 15 मामलों का निस्तारण कर 1.06 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान 33 उत्तराधिकार वादों का निस्तारण कर 32 लाख रुपये के प्रमाण पत्र जारी किए गए। ग्राम न्यायालय बड़ौत में 135...