धनबाद, मई 10 -- धनबाद, प्रतिनिधि। धनबाद व्यवहार न्यायालय में शनिवार को इस साल की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इस दौरान तीन लाख 73 हजार 234 विवादों का निष्पादन किया गया, जिससे 170 करोड़ 98 लाख 15 हजार 838 रुपए की रिकवरी हुई। रांची से ऑनलाइन झारखंड उच्च न्यायालय के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 2017 वादों का हुआ निष्पादन, 3 करोड़ का समझौता उद्घाटन समारोह मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा के चेयरमैन निकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि हर तीन माह में यह आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत के जरिए दोनों पक्षों के संतुष्टि से मामलों का निपटारा होता है। उन्होंने लोक अदालत में सड़क दुर्घटना में मृत 25 वर्षीय सीआरपीएफ के जवान अरुण कुमार की पत्नी प्रिया कुमारी को एक करोड़ 47 लाख और 55...