लोक अदालत में 229 वादों का निपटारा, 60 लाख की रिकवरी
धनबाद, मई 31 -- धनबाद, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों के निष्पादन के लिए कुल आठ बेंचों का गठन किया गया था। लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति एवं सुलह के आधार पर कुल 229 वादों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। वादों के निष्पादन से कुल 60 लाख 93 हजार 150 रुपए की रिकवरी भी की गई। लोक अदालत में बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, बिजली एवं अन्य सुलह योग्य मामलों का निष्पादन किया गया। यह भी पढ़ें- मासिक लोक अदालत में 34 वादों का हुआ निस्तारण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.