देवरिया, दिसम्बर 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 2,21,628 मामलों का निस्तारण करने के साथ ही प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में 26,47,49,405 रुपये की धनराशि का सेटलमेण्ट किया गया। लोक अदालत का शुभारम्भ उच्च न्यायालय इलाहाबाद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव, जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने फीता काटकर व मां सरस्वती के प्रतिमा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य शीघ्र व सुलभ न्याय मिलने से है। ऐसे में यदि पीड़ित को सही समय पर न्याय नहीं मिला तो न्याय का उद्देश्य विफल हो जायेगा। यह तभी संभव है जब बार- बेंच अपनी पूरी निष्ठा व ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.