रुद्रपुर, मार्च 28 -- खटीमा, संवाददाता। शासन के निर्देश पर खटीमा में लोक अदालत लगाई गई। परगना मजिस्ट्रेट व तहसीलदार ने पहेनिया गांव में लोक अदालत लगाकर राजस्व वाद सुने। इस दौरान 22 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया। शनिवार को पहेनिया ग्राम पंचायत के सभागार में आयोजित लोक अदालत में परगना मजिस्ट्रेट तुषार सैनी, तहसीलदार मजिस्ट्रेट वीरेंद्र सजवाण ने राजस्व लोक अदालत लगाई। इसमें न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट खटीमा द्वारा 10 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया और न्यायालय तहसीलदार खटीमा द्वारा 12 राजस्व वादों का निस्तारण आपसी सहमति के आधार पर किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रामबचन, एडवोकेट ललित मोहन, एडवोकेट महेश कुमार, पेशकार संतराम, राजस्व उप निरीक्षक मुकेश कुमार, राजस्व निरीक्षक ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.