लोक अदालत में 117 मुकदमों का निस्तारण
रुडकी, मार्च 28 -- भगवानपुर। तहसील परिसर में एसडीएम और तहसीलदार ने न्यायालय में राजस्व लोक अदालत में 117 लंबित मुकदमों का निस्तारण किया। राजस्व लोक अदालत में आए वादियों को त्वरित न्याय मिला। अधिवक्ताओं ने भी ऐसे आयोजन समय-समय पर किए जाने की अपील की। ताकि आम जन को न्याय मिल सके। इस अवसर पर एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार दयाराम, अधिवक्ता शीशपाल सिंह, चौधरी अनुभव, जितेंद्र सैनी, अमित शर्मा, अनिल सैनी, सचिन चौधरी, नरपाल सिंह आर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.