नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) की ओर से रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका आयोजन सभी जिला अदालतों, दिल्ली उच्च न्यायालय, उपभोक्ता आयोगों और ऋण वसूली अधिकरणों में किया गया। इसमें चेक बाउंस, श्रम विवाद, मोटर दुर्घटना दावा और ट्रैफिक चालान जैसे विभिन्न श्रेणी के डेढ़ लाख से अधिक मामलों का आपसी समझौते व कम हर्जाना भरकर निपटारा किया गया। अदालतों में भीड़ प्रबंधन के लिए सहायता केंद्र, व्हीलचेयर, रैंप और पेयजल जैसी तमाम सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। आयोजन की खास बात यह रही कि ट्रांसजेंडर, एसिड अटैक पीड़ितों और वरिष्ठ नागरिकों को एसोसिएट सदस्य के रूप में लोक अदालत की कार्यवाही का हिस्सा बनाया गया। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.