इटावा औरैया, मार्च 14 -- उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की ओर से जिला जज रजत सिंह जैन की अध्यक्षता में लोक अदालत लगाई गई। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सकल रूप से 1,32,782 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें 17 वैवाहिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया व 4 जोड़ों की विदाई कराई गई। इस दौरान बैंक व अन्य विभागों से जुड़े मामलों का निस्तारण किया गया। इसमें जिला जज रजत सिंह जैन ने 2, अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार ने 3, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट संजय कुमार चतुर्थ ने 5, विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र आलोक कुमार श्रीवास्तव 1 और विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट अंकुर शर्मा ने 405 मामलों का निस्तारण किया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अजय कृष्ण अतिरिक्त न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुबोध वाष्णेय ने 17 वैवाहिक प्रकरणों का निस्तारण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.