गुड़गांव, मार्च 14 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड 77 हजार 337 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया। इस दौरान विभिन्न विवादों में कुल 25 करोड़ 16 लाख 59 हजार 153 रुपये की सैटलमेंट राशि तय की गई। न्याय के लिए गठित की गईं 21 पीठेंराष्ट्रीय लोक अदालत को सुचारू रूप से चलाने के लिए गुरुग्राम जिला न्यायालय में 21 पीठों का गठन किया गया था। जिला मुख्यालय के अलावा उप-मंडल सोहना और पटौदी में भी एक-एक बेंच लगाई गई, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी इसका लाभ मिल सके।रिकॉर्ड निपटारा और करोड़ों की सैटलमेंटमुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव डीएलएसए राकेश कादियान ने बताया कि इस लोक अदालत में कुल 86 हजार 716 मामले सुनवाई के लिए रखे गए थे। इनमें से 77 हजार 337 मामलों ...