नोएडा, मार्च 13 -- ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित अदालत और तहसील में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसका उद्घाटन इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति और जनपद के प्रशासनिक न्यायाधीश अजीत कुमार करेंगे। गौतमबुद्ध नगर के न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक विवाद, मोटरयान दुर्घटना अधिनियम से संबंधित मामले, बिजली व पानी से जुड़े प्रकरण आदि का निस्तारण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...