बस्ती, मार्च 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शमसुल हक के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर, ग्राम न्यायालय, तहसीलों, राजस्व न्यायालय, कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी/अपर जिला जज जेबा मजीद, डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना, एसपी डॉ. यशवीर सिंह एवं अन्य विभाग का योगदान रहा। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राज बाबू ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के कुल 68014 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें बैंक ऋण व अन्य प्रकार से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन स्तर पर 65782 मामलों को एवं न्यायालयों के 2232 वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की ओर से कुल 86 माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.