लोक अदालत में लंबित ट्रैफिक चालान एवं एमवीआई से संबंधित मामलों का कराएं निष्पादन
जहानाबाद, मई 6 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में नौ मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत में अरवल एमवीआई से संबंधित मामलों एवं अरवल ट्रैफिक से संबंधित वाहन चालान मामलों का निस्तारण किया जाएगा। जिला अभियोजन कार्यालय की ओर से सभी संबंधित वाहन स्वामियों एवं पक्षकारों से अनुरोध किया जाता है कि वे अपने लंबित ट्रैफिक चालान एवं एमवीआई से संबंधित मामलों का आपसी सुलह के आधार पर शीघ्र निपटारा कराने के लिए लोक अदालत में उपस्थित हो कर इसका लाभ उठाएं। लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित, सरल एवं सहमति के आधार पर समाधान संभव है, जिससे समय एवं धन दोनों की बचत होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.