जमशेदपुर, दिसम्बर 5 -- राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर वाहन दुर्घटना क्लेम से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को न्याय सदन के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक की गई। अध्यक्षता एडीजे-1 कनक पट्टदार ने की, जबकि डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में इंश्योरेंस कंपनियों के अधिवक्ताओं और आवेदक पक्ष के अधिवक्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि 13 दिसंबर को लगने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कराया जाए। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना पीड़ितों को शीघ्र और सुलभ न्याय दिलाना प्राथमिकता है। मुआवजा मिलने से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहारा मिलेगा और पीड़ित पक्ष को सम्मानजनक राहत सुनिश्चित हो सकेगी। बैठक में सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपेक्षा की गई, ताकि क्लेम केसों में त्वरित निर्णय दे...