उरई, मार्च 9 -- उरई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 14 मार्च को आयोजित होने जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी सतीश चन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। इसमें उपस्थित न्यायिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी सतीश चन्द्र द्विवेदी ने न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो मामले नेशनल ज्यूडिशियल डाटा ग्रिड एनजेडीजी पर दर्ज है, मात्र वहीं मामले इस लोकअदालत में निस्तारित किए जाएंगे। ऐसी स्थिति में सभी अधिकारी उनके न्यायालयों में विचाराधीन मामलों में से ऐसे मामलों को तत्काल चिन्हित करके सम्बन्धित पक्षकारों को सूचित करें जिससे न्यायालय से प्रेषित नोटिस सम्मन की तामीला समय पर हो सके और अधिक से...