चित्रकूट, मार्च 12 -- चित्रकूट, संवाददाता। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आगामी 14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश शेषमणि समेत न्यायिक अधिकारियों ने कचहरी परिसर से हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। अग्रणी बैंक के तत्वाधान में प्रचार वाहनों ने शहर के प्रमुख मार्गों में भ्रमण किया। लोगों को लोक अदालत के संबंध में जागरुक किया गया। इसके बाद प्रचार वाहन ग्रामीण अंचलों में भी पहुंचे। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित वादों में लगी कोर्ट फीस वापस हो जाती है। इसके साथ ही मुकदमेबाजी से छुटकारा जल्दी मिल जाता है। आर्थिक व्यय व समय की बचत होती है। प्राधिकरण सचिव इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.