उरई, मई 9 -- उरई। संवाददाता राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान 236828 मामलों का निस्तारण किया गया।जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह ने मां सरस्वती पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित करते हुये राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया। जनपद की सभी तहसीलों मे स्थित दीवानी न्यायालयों में भी उक्त आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जिला जज द्वारा 22 मुकदमों का निस्तारण किया गया एवं एक करोड़ 26 लाख 85 हजार 153 की धनराशि पक्षकारों को दिलाई गई। कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह गौतम द्वारा 15 मुकदमों का निस्तारण करते हुये भरण पोषण के मामलें निस्तारित किए। इनके द्वारा 04 वैवाहिक मामले प्रीलिटिगेशन स्तर के भी निपटाये गये वहीं अपर कुटुम्ब न्यायाधीश प्रवीण कुमार पाण्डेय द्वारा 34 मुकदमों का निस्तारण किया गया। यह भी ...