उरई, मार्च 14 -- उरई। संवाददाता जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह ने मां सरस्वती पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत् उद्घाटन किया। जनपद की सभी तहसीलों मे स्थित दीवानी न्यायालयों में भी उक्त आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इसमें दो लाख 36 हजार 804 मुकदमों का निस्तारण किया गया।जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा 25 मुकदमों का निस्तारण किया गया एवं एक करोड़ 45 हजार 416 की धनराशि पक्षकारों को दिलाई गई। लोक अदालत में कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह गौतम ने 24 मुकदमों का निस्तारण करते हुये भरण पोषण के मामलें निस्तारित किए। उनके द्वारा पांच वैवाहिक मामले प्रीलिटिगेशन स्तर के भी निपटाए गए। अपर कुटुम्ब न्यायाधीश प्रवीण कुमार पाण्डेय ने 45 मुकदमों का निस्तारण किया जबकि मोटर दुर्घटना दा...