सुल्तानपुर, मई 9 -- सुलतानपुर। दीवानी न्यायालय में शनिवार को लगी लोक अदालत में अधिवक्ता शेख नजर अहमद ने तीन दंपतियों में सुलह कराते हुए विवाद समाप्त कराया। फेमिली कोर्ट के ये मामले काफी समय से लम्बित थे। पहला मामला कोतवाली नगर के गंदा नाला तौसीफ खान दंपति का था। दूसरे केस में गोसाईगंज के सुरौली देवा का पुरवा निवासी तमीम रजा का और फलक नाज की मुकदमेबाजी थी। परिवार न्यायालय की जज निशा सिंह की अदालत में याचिका निस्तारित हुई। अमेठी के मोहनलालगंज निवासी कयामुद्दीन के मुकदमे में भी परिवार न्यायालय की जज शालिनी सागर ने सुलह कराई। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह से फिर बसे पांच परिवार यह भी पढ़ें- आपसी सौहार्द से बनी बात और मुकदमा खत्म, राष्ट्रीय लोक अदालत में वर्षों पुराने मामलों का हुआ निस्तारण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...