लोक अदालत में त्वरित न्याय पर जोर
दरभंगा, सितम्बर 10 -- बिरौल,। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बुधवार को व्यवहार न्यायालय परिसर बिरौल में कैंप कोर्ट के उपरांत सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को त्वरित न्याय मिल सके।प्रधान जिला जज ने सभी न्यायालयों से पक्षकारों को जारी किए गए नोटिसों के तामिला का ब्योरा लिया। उन्होंने नोटिसों का शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। इस कार्य में पारा विधिक स्वयंसेवकों, पीसी शाखा के अधिकारियों एवं कर्मियों को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया।साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.