नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। यातायात नियमों के उल्लंघन से जुड़े लंबित मामलों को निपटाने के लिए रविवार को सातों जिला अदालतों में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 1.20 लाख से अधिक यातायात चालानों का निस्तारण करते हुए 1.88 करोड़ रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई। दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) के तत्वाधान में आयोजित विशेष लोक अदालत का संचालन न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव के मार्गदर्शन में किया गया। इस बार लोक अदालत की सबसे खास बात इसका डिजिटल स्वरूप रहा। डीएसएलएसए, दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त प्रयास से तैयार डिजिटल पोर्टल के जरिए चालानों का निस्तारण तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया गया। लोगों को अपने मामलों की स्थिति तुरंत ऑनलाइन देखने और मैसेज...