जयपुर, मार्च 14 -- देशभर में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे और लोगों को सस्ता व आसान न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। राजस्थान में इसका औपचारिक शुभारंभ जयपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ के नए भवन में हुआ, जहां कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस बार प्रदेशभर में 480 बेंचों के माध्यम से 10 लाख से अधिक मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है।प्रदेशभर में 480 बेंचों पर सुनवाई राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत राजस्थान के सभी जिलों में विशेष बेंचों का गठन किया गया है। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आयोजित इस लोक अदालत में हाईकोर्ट की जोधपुर और जयपुर दोनों पीठों में 3-3 विशेष बेंचें बनाई गई हैं। इसके अलावा प्रदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.