संभल, मार्च 11 -- आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को किया जाएगा। लोक अदालत की सफलता के लिए मंगलवार को न्यायालय परिस में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अधिक से अधिक वाद सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किए जाने पर जोर दिया गया । लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जनपद न्यायाधीश/विधिक सेवा प्राधिकरण संभल की अध्यक्ष डा. विदुषी सिंह ने प्रशासन के अधिकारी व बैंक शाखा प्रंबधकों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य नागरिकों की लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा न्याय तक सहज पहुंच सुनिश्चित करना रहा। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का सरलीकृत, सुलभ और त्वरित निपटारा सुनिश्चित करना है। बैठक में नागरिकों की शिकायतों, राजस्व संबंधी मामलों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन, श्रम विवाद, बैंक मामले तथ...