समस्तीपुर, अप्रैल 24 -- समस्तीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आगामी 9 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से व्यवहार न्यायालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार समीर कुमार ने की। इसमें अखिलेश कुमार सिंह प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश, सत्य प्रकाश शुक्ला द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश एवं अन्य अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज कुमार, न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ साथ विभिन्न बैंकों के अधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलता सस्ता- सुलभ न्याय, तैयारी तेज बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधी...