मोतिहारी, मई 2 -- मोतिहारी, हिप्र.। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई को आयोजित होने वाली है। उसके सफल आयोजन को लेकर जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ शनिवार को बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकार, के तत्वावधान में संपन्न हुई। अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पुनीत कुमार तिवारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नितिन त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों के निष्पादन के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से नोटिसों के तामिला (सर्विस) पर बल दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस की तामिला कराएं। यह भी पढ़ें- क्षेत्र को विवाद मुक्त बनाने के लिए काम करें थानाध्यक्ष ताकि अधिक से अधिक मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर समाधान किया जा सके। अधि...