सीवान, सितम्बर 4 -- सीवान विधि संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में सिविल कोर्ट परिसर में आगामी 12 सितम्बर को सभी विषयों पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के ब्यापक प्रचार- प्रसार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोतीश कुमार सिंह ने प्रचार वाहन को गुरुवार हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: जिला न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को किया रवानाप्रचार वाहन का उद्देश्य यह प्रचार वाहन पूरे जिले मे गांव- गांव घूम कर राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक तथा राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों के निष्पादन कराने के लिए प्रचार- प्रसार करेगी। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सच...