बेगुसराय, अप्रैल 30 -- बखरी, निज संवाददाता। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी नौ मई को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर गुरुवार को अनुमंडल सभागार में सरपंच, पंच, न्याय मित्र एवं ग्राम कचहरी सचिवों की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ सन्नी कुमार सौरव ने की। बैठक में एसीजेएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय पाने का सुलभ और त्वरित माध्यम है, जिसमें अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन आपसी सहमति के आधार पर किया जाता है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से अपील कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित मामलों को चिन्हित कर अधिक से अधिक लोगों को लोक अदालत में आने के लिए प्रेरित करें। वहीं, फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट आदित्य आनंद ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से न केवल समय और धन की बचत होती है, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.