औरंगाबाद, अप्रैल 1 -- आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बुधवार को औरंगाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल के प्रकोष्ठ में एक बैठक आयोजित की गई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लाल बिहारी पासवान की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित हुई थी। बैठक में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दीवान फहद खान, अपर मुख्य न्यायिक पदाधिकारी संदीप कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रदीप चंद्रा, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी अनीश कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अभय सिंह, प्रेरणा सिंह, कुमार अभिजीत राय, सूरज प्रकाश, गीतांजलि आदि उपस्थित रहे। सचिव ने लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निपटारे पर चर्चा की और कहा कि इस बार के राष्ट्रीय लोक अदालत में काफी कम समय बचा है। जल्द से जल्द सभी कार्यों का निपटारा करना जरूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.