रांची, अप्रैल 8 -- खूंटी, संवाददाता। आगामी 25 अप्रैल को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत (चेक बाउंस मामलों) तथा 9 मई को आहूत राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), खूंटी की ओर से समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रसिकेश कुमार के निर्देशन में किया गया। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अखिल नितीश कुजूर, जिले के सभी थाना प्रभारी, डालसा के पदाधिकारी और सचिव उपस्थित रहे। इस दौरान लोक अदालत के सुचारु संचालन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि लोक अदालत की सफलता के लिए पुलिस और डीएलएसए के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। बैठक में संबंधित पक्षकारों को लोक अदालत में उपस्थित कराने के लिए नोटिस और समन की समय पर तामिला सुनिश्चित करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.