गोपालगंज, फरवरी 25 -- गोपालगंज, विधि संवाददाता। आगामी 14 मार्च को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसके प्रचार-प्रसार को लेकर प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार की अध्यक्ष गीता गुप्ता ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। मौके पर न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता थे। यह प्रचार रथ शहर की विभिन्न सड़कों, गलियों, मोहल्लों, चौक-चौराहों, वार्डो आदि में घूम-घूम कर राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति आम जनता को जागरूक करेगा। इस अवसर पर प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश ने बताया कि यह प्रचार रथ न्याय का रथ है। जो आम जनता को उनके वादों को सुलह समझौते के आधार पर समाप्त करने के लिए जागरूक करेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में पक्षकार अपने वादों का निष्पादन आपसी सुलह समझौता से करते हैं और यह फैसला अंतिम होता है। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.