प्रयागराज, फरवरी 17 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। 14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता और प्रचार-प्रसार के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रचार वाहन व न्याय रथ को जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । कार्यक्रम में अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम राम प्रताप सिंह राणा, नोडल ऑफिसर लोक अदालत/एडीजे रविकांत, अपर जनपद न्यायाधीश राहुल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृषा मिश्रा तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शशि कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...