लोक अदालत के प्रचार के लिए गांव-गांव पहुंचेगा वाहन
कन्नौज, सितम्बर 8 -- कन्नौज, संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया है। 12 सितंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रचार वाहन को गांव-गांव भेजा जा रहा है। जिला जज व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेन्द्र कुमार झा ने जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन शहर के प्रमुख कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों के साथ सदर तहसील, ग्राम न्यायालय तिर्वा, तहसील तिर्वा, बाह्य न्यायालय छिबरामऊ और तहसील छिबरामऊ के ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को लोक अदालत के लाभ बताएगा। यह भी पढ़ें- जिला जज ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी अभियान के माध्यम से वादकारियों को सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.