लोक अदालत के जनक के जयंती पखवाड़ा पर कार्यक्रम आयोजित
अयोध्या, मार्च 22 -- अयोध्या। विकासखंड मिल्कीपुर की ग्राम पंचायत सारी स्थित अजय नगर चौराहे पर रविवार को चौरसिया समाज के द्वारा लोक अदालत के जनक बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया का जयंती पखवाड़ा एवं समाज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया ने पूर्व राज्यसभा सदस्य बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया को लोक अदालत का जनक बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने वंचित समाज को अधिकार दिलाने के लिए सदैव संघर्ष किया। इसी कारण उन्हें पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक उत्थान के लिए गठित काका कालेलकर आयोग का सदस्य भी बनाया गया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि डॉ.अशोक चौरसिया,डॉ. सूर्या चौरसिया तथा मुख्य वक्ता सुधीर चौरसिया,संयोजक लाल चन्द्र चौरसिया,डॉ.रवि कुमार चौरसिया,रितेश चौरसिया अंगद, राम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.