लोक अदालत की सफलता में पंचायत प्रतिनिधियों की होगी अहम भूमिका
कटिहार, अगस्त 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला पंचायत संसाधन केंद्र में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पंचायत स्तर पर लोक अदालत की प्रभावी भूमिका, आपसी विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान तथा आम लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पंचायतों के मुखिया, सरपंच, कचहरी सचिव एवं न्याय मित्रों ने भाग लिया। अवर न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार कमलेश सिंह देऊ ने कहा कि लोक अदालत सुलभ, त्वरित एवं कम खर्च में न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक लोगों को लोक अदालत से जोड़ने की अपील की। चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल विजय श्रीवास्तव एवं पैनल अधिवक्ता धनंजय कुमार झा ने विभिन्न प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.