मोतिहारी, मार्च 12 -- मोतिहारी। 14 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को जन-जागरूकता के लिये प्रचार रथ को रवाना किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अभिषेक कुमार दास व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नितिन त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया । यह प्रचार रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, न्यायालय परिसरों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व, इसके लाभ तथा इसमें निःशुल्क एवं त्वरित न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करेगा। इस रथ के माध्यम से लोगों को यह जानकारी दी जाएगी कि लोक अदालत में आपसी सहमति से विवादों का निपटारा कर समय, धन और श्रम की बचत की जा सकती है। कार्यक...