मोतिहारी, अप्रैल 24 -- मोतिहारी, हिप्र.। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई को किया जायेगा। सफल आयोजन व प्रचार-प्रसार के लिये शुक्रवार को दस से अधिक प्रचार रथों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक कुमार दास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय सुलभता का सशक्त माध्यम है। जिसके द्वारा विभिन्न प्रकार के वादों का त्वरित, सुलहपूर्ण व प्रभावी निष्पादन संभव है। उन्होंने आमजन से अधिकाधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नितिन त्रिपाठी ने कहा कि प्रचार रथों के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता फैलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में हिस्सा लेकर सुलहनीय वादों को निपटाएं ताकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.