गोपालगंज, फरवरी 28 -- गोपालगंज। आगामी 14 मार्च को व्यवहार न्यायालय परिसर, गोपालगंज में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर शनिवार को सीजेएम आनंद कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अनूप कुमार उपाध्याय की उपस्थिति में विभिन्न थानों के थानाध्यक्षों की बैठक हुई।इसमें विभिन्न न्यायालयों एवं विभागों के चिन्हित वादों में तैयार नोटिस के शीघ्र तामिला पर चर्चा करते हुए उसका प्रतिवेदन शीघ्र भेजने को कहा गया।इसके अलावा लोक अदालत के बारे में अपने अपने क्षेत्रों में आम जनता के बीच प्रचार प्रसार करने का निर्देश भी दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...