बेगुसराय, मई 4 -- तेघड़ा। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रंजन देव एवं मुंसिफ नरेश राय के द्वारा हरी झंडी दिखाकर लोक अदालत प्रचार रथ को रवाना किया गया। मौके पर अनुमंडल अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता प्रमोद सिंह, अशोक सिंह, गणेश सिंह, शशिभूषण भारद्वाज एवं विधिक संघ के अधिवक्ता राजकिशोर सिंह, रंजीत राय, गोपाल महतो, संजीव कमल एवं अन्य न्यायालय कर्मी उपस्थित थे। गौरतलब है कि 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है। इसकी तैयारी व्यापक स्तर पर की जा रही है। हरी झंडी दिखाते हुए दंडाधिकारी ने कहा कि लोक अदालत लोगों को सुलभ और सस्ता न्याय देने का सशक्त माध्यम है। यह भी पढ़ें- लोक अदालत की तैयारी को निकला प्रचार रथ जो मामले वर्षों से लंबित हैं उन्हें लोक अदालत में लाकर सुलह आदि के माध्यम से सुलझा लेना चाहिए। इससे धन और समय दोनों की बचत होती है। यह भी प...