लोक अदालत की तैयारियों में कमी पर जिला जज नाराज
बस्ती, अगस्त 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला जज शमसुल हक की अध्यक्षता में प्री-ट्रायल बैठक हुई। बैठक में प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों के साथ लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को नियत कर निस्तारित कराने की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में आरटीओ, समाज कल्याण व महिला कल्याण विभाग की ओर से जिम्मेदार अधिकारी स्वयं उपस्थित नहीं हुए। इन विभागों ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को बैठक में भेज दिया। वहीं कुछ विभागों से कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ। इस पर जिला जज ने नाराजगी जताते हुए आगामी बैठकों में संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों को ही उपस्थित होने की हिदायत दी। अगली समीक्षा बैठक आठ सितंबर को आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.