गाजीपुर, मई 4 -- गाजीपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर नौ मई को दीवानी न्यायालय गाजीपुर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण के लिए किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव नीरज गोंड ने बताया कि इस लोक अदालत में पक्षकार आपसी सुलह-समझौते के आधार पर अपने मामलों का निस्तारण करा सकते हैं। उन्होंने जनपद के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक वादों के हल का लक्ष्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...